LATEST:


विजेट आपके ब्लॉग पर

मंगलवार, 16 अगस्त 2011


अब भी अगर तूफ़ान नहीं आयेगा 
देश फिर कभी खडा ना हो पायेगा !!  
गिरफ्तार करने से क्या होगा उसे 
इससे तो और माहौल बन जाएगा !!
जो लोग"राजपाट"का गुरुर करते हैं 
समय खुद ही उन्हें निगल जाएगा !!
ये वक्त अगर गलत भी है दोस्तों 
ये वक्त भी आखिर बदल जाएगा...!!
ये राजा इक ऐसा कमजोर राजा है 
हालात को संभाल ही नहीं पायेगा !!
चलो "गाफिल"तुम भी राजघाट पे 
सूना है अभी वहां जलजला आयेगा !!

कोई टिप्पणी नहीं: