LATEST:


विजेट आपके ब्लॉग पर

गुरुवार, 15 दिसंबर 2011

ओ ईश्वर !!क्या तुम यह बता सकते हो...!!??

विरोध के स्वर उठ रहें हैं हैं मगर बहुत धीमे-धीमे 
जैसी कहीं चाय बनायी जा रही हो पीने के लिए 
शायद हम यह नहीं जान पाते कभी कि 
थोड़ी कसमसाहट भी जरूरी होती है जीने के लिए 
उदासियों के शाश्वत माहौल में 
चंद लोगों की खुशियों का रंग हावी है 
ये चंद लोग समा गए है दुनिया की सारी पत्र-पत्रिकाओं में 
और बाकी के बेनूर लोगों पर बेनूरी भी रोया करती है 
फिर भी रात के अंधेरों में रौशनी की चकाचौंध 
सिर्फ चंद दरवाजों पे ही दस्तक देती है 
ये चंद लोग कौन हैं,ब-जाहिर है चारों तरफ 
फिर भी जाने कैसे कब और क्यूँ धरती के 
अरबों जीते-जागते लोग समा गए हैं 
इन चंद लोगों की सुर्ख़ियों की कब्र में 
ये कब्रें मातम कर रहीं हैं हर बखत
ठीक वैसे ही 
जैसे खुशियों की बरसात हो रही है चंद आंगनों तलक 
आदमी सभ्य हो रहा है,आदमी सभ्य हो गया है 
आदमी चाँद पर जा चुका है 
आदमी मंगल पर जाने वाला है 
आदमी ने खोज लिए कई नए ग्रह रहने के लिए 
मगर आदमी अब तक नहीं बना पाया है 
धरती को जीने लायक इंसानियत से भरा-पूरा ग्रह 
अब वो नए ग्रहों का क्या करेगा 
ओ ईश्वर !!क्या तुम यह बता सकते हो...!!??

--
http://baatpuraanihai.blogspot.com/


गुरुवार, 8 दिसंबर 2011

हमें चाहिए होता है प्यार

हमें चाहिए होता है प्यार

और हम चुनते हैं सुन्दर-कीमती कपडे


हमें चाहिए होता है प्यार


हम चुनते हैं धन-संपत्ति-मकान


हमें चाहिए होता है प्यार


हम चुनते हैं अच्छा भोजन,अच्छे रेस्टोरेंट


हमें चाहिए होता है प्यार


हम चुनते हैं पैसे वाले दोस्त-रिश्तेदार


और बदले में दुत्कार देते हैं


अपने ही किसी कमजोर रिश्तेदार को


चाहे क्यों ना हो वो हमारा अपना ही खून


और इस तरह


हमें चाहिए होता है प्यार


मगर हम चुन लेते हैं


घृणा-अविश्वास-लालच और फरेब


अंततः हमें चाहिए होता है प्यार


और हम चुन लेते हैं


हमेशा के लिए शत्रुता


और इस तरह हमें जिन्दगी में


अपना चाहा हुआ सब कुछ मिल जाता है


बस एक सच्चे प्यार के सिवा.....!!